Sunday 25 June 2017

Strings in Java जावा में स्ट्रिंग्स ~ foundjava

Strings in Java


स्ट्रिंग को जावा में क्यो बनाया गया ?

अक्षरो के क्रम को बताने के लिए जावा स्ट्रिंग ऑब्जेक्ट को बनाया गया . जैसे a , b , c तीन अलग अलग अक्षर है , अगर हम इन्हें साथ लिखना चाहे जैसे abc तोह बिना स्ट्रिंग ऑब्जेक्ट के हमे इसे बताना बहुत मुश्किल होगा  , पर स्ट्रिंग मेथड से हम इस काम को आसानी से कर सकते है |  इतना ही नहीं जावा में हम स्ट्रिंग पर सीधे रूप में काम कर सकते है जैसे उन्हें जोड़ और घटा भी सकते है | abc को अगर हमे def से जोड़ना हो तो हम स्ट्रिंग क्लास के जोड़ने वाले function का प्रयोग कर सकते है | 


String str = "abc";
      ऊपर और निचे लिखी दोनो बातें समान है |

char data[] = {'a', 'b', 'c'};
String str = new String(data);


स्ट्रिंग्स को declare एवं allocate करना 

स्ट्रिंग क्लास के  ७ अलग अलग constructor होते है . हम यहाँ जो काम के constructor है उन्ही की बात करेंगे | ज्यादा जानकारी के लिए आप http://download.oracle.com/javase/1.4.2/docs/api/java/lang/String.html का उपयोग कर सकते है | 

स्ट्रिंग ऑब्जेक्ट को बनाने का सबसे आसन तरीका यह है की स्ट्रिंग के अक्षरो को quotes में लिख कर उसे स्ट्रिंग ऑब्जेक्ट में डाल दो | यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह ही की स्ट्रिंग जो assignment के द्वारा declare की जाती है उसमे न्यू लिखने की जरुरत नहीं होती जो हम आम तोर पर लिखते है |

जैसे निचे में कही तरीके से स्ट्रिंग को declare और assign करना बता रहा हूँ :

पहला तरीका :

                    String str = "abc";
                    String language = "Java";

दूसरा तरीका :

                     या फिर स्ट्रिंग ऑब्जेक्ट constructor के द्वारा भी बनाया जा सकता है 

                     public String() //यह एक नयी स्ट्रिंग बनाएगा जिसमे कोई character नहीं होगे |  
                                              //लेकिन इसकी value NULL नहीं होगी 
                     public String( String value ) // bracket में दिए अनुसार स्ट्रिंग बनाएगा 
     
                     public String( char[] value ) // char array के हिसाब से स्ट्रिंग बनाएगा 

तीसरा तरीका :

                    String s1 = new String();
                   String s2 = new String( "abc" );          //  "abc" को पहले स्ट्रिंग में convert  किया
                                                      
                    String s3 = new String( s2 ); //   फिर आर्गुमेंट के रूप में use किया 
चोथा तरीका :

char data[] = { 'a', 'b', 'c' };
String s4 = new String( data );

एक उदहारण देखिये :
class LearnString {


			public static void main(String[] args) {


			String name = "Java ";

			String lastname = "Uncle ";

			String message = " string ko aise padte hai";

			System.out.println(name + lastname + "ji " + message );

								}

		}

No comments:

Post a Comment